फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused arrested for demanding extortion from bullion trader

Mirzapur News: सराफा व्यवसायी से रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2024 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for demanding extortion from bullion trader
मिर्जापुर। कछवां पुलिस ने मंगलवार को सराफा व्यवसायी से रंगदारी मांगने के आरोपी को बगहां गांव के मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए। उस पर हत्या और रंगदारी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

हांसीपुर निवासी सराफा व्यवसायी रितिकेश सोनी ने मंगलवार को तहरीर देर बताया कि उसकी हांसीपुर व सीखड़ में सोने-चांदी की दुकानें हैं। आरोप लगाया है कि गणेश प्रताप सिंह अपराधी किस्म का व्यक्ति है और जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगा करता है। उसको दो से तीन बार कुछ रुपये भी दिए जा चुके हैं। इस बार फिर एक लाख रुपये की मांग की है। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि सराफा व्यवसायी से रंगदारी मांगने के मामले की जांच की गई। पता चला कि रंगदारी मांगने वाला शातिर बदमाश है। उसको पकड़ने के लिए कछवां थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया। मुखबिर की सूचना पर बगहां गांव मंदिर के पास से आरोपी गणेश प्रताप सिंह निवासी बगहां को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। सीओ सदर ने बताया कि आरोपी पर सोनभद्र में हत्या और हत्या के प्रयास के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed