फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accusation against khakis during woman's dharna: She called herself a journalists police said the accusations

Mirzapur News : गले में फंदा डालकर धरने पर बैठी महिला, खुद को बताया पत्रकार; पुलिस बोली आरोप निराधार

Mon, 25 Nov 2024 11:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 25 Nov 2024 11:30 PM IST
सार

Mirzapur News : पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कथित महिला पत्रकार प्रतीकात्मक विरोध कर जिला मुख्यालय पर पुन: धरने पर बैठ गई। इस दौरान महिला ने पुलिस पर खुद को फंसाने का आरोप लगाया और न्याय की मांग करने लगी। मामले पर कछवां थानाध्यक्ष अंजनी राय ने कहा कि ऐसा मामला हुआ ही नहीं है।

विज्ञापन
Accusation against khakis during woman's dharna: She called herself a journalists police said the accusations
धरने पर बैठी कथित महिला पत्रकार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर सोमवार को पुनः धरने पर बैठी कथित महिला पत्रकार ने फांसी लगाने की चेतावनी दी। कहा कि पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है और उनको गांजा के मामले में फंसाने की धमकी दे रही है। कथित महिला पत्रकार सरिता सिंह पटेल का आरोप है कि 20 नवंबर को मतदान के समय जब वह कवरेज करने गई तो पुलिस ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया, मारपीट की और थाने में उठा लाई। उसको पीटा जिससे वह अचेत हो गई। उसने छेड़खानी का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


कहा कि जब उसे होश आया तो वह अपने घर चली गई और दूसरे दिन जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठी। उसको कार्रवाई का आश्वासन दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह पुन अपने घर चली गई तो रविवार को एक महिला पुलिस उसके घर आई और उसको कहा कि जरा बाहर आ कर बात कर लो । जब वह बाहर आई  तो पुलिस ने उसको एक बोरी के साथ खड़ा किया और फोटो खिंचवाया। आरोप लगाया कि उसने कट्टा दिखा कर कुछ कागजों पर दस्तखत भी कराया।
विज्ञापन




इतना देखकर वह चिल्लाने लगी तो पुलिस ने कहा कि तुमको गांजा में फंसा देंगे। लेकिन जब वह चिल्लाने लगी तो वहां से महिला पुलिस भाग गई। भागते समय उसकी टोपी और स्कार्फ वहीं रह गया। जो उसके पास है। उसने चेतावनी दी कि यदि उसके मांग पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह फांसी भी लगा सकती है। कछवा के थानाध्यक्ष अंजनी राय ने कहा कि वह इसको जानते ही नहीं और ऐसा कोई मामला ही नहीं हुआ की पुलिस ने मारा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed