फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Abortion of a teenager after rape, lawsuit

Mirzapur News: दुष्कर्म के बाद किशोरी का कराया गर्भपात, मुकदमा

Sat, 19 Aug 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Abortion of a teenager after rape, lawsuit
जमालपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद दवा देकर गर्भपात करा दिया। जानकारी होने पर परिजनाें ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासिनी दलित किशोरी को गांव का युवक शादी का झांसा देकर पिछले दो वर्ष से शारीरिक शोषण करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने के बाद युवक ने गर्भपात कराया। किशोरी के परिजनों ने बृहस्पतिवार की रात को जमालपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। किशोरी की मां ने आरोपी युवक पर छह माह के गर्भ का गर्भपात कराने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को पुत्री की तबीयत खराब हुई तो उससे पूछा गया तो उसने सारी बात बताई। बताया कि बुधवार की रात आरोपी युवक ने दवा खिलाकर गर्भपात कराया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को छह माह के भ्रूण को लोढ़वा गांव के पास सड़क किनारे नाली से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ एससीएसटी एक्ट व दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed