फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A youth who went to watch Ramlila was attacked with a knife, a case was registered

Mirzapur News: रामलीला देखने गए युवक पर चाकू से हमला, मुकदमा दर्ज

Mon, 29 Sep 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
A youth who went to watch Ramlila was attacked with a knife, a case was registered
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सिकरा कला गांव में शनिवार की देर रात को रामलीला देखने गए प्रभेंद्र कुमार बिंद (21) को गांव निवासी एक युवक ने चाकू से मारकर लहुलूहान कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पिता पवन कुमार बिंद ने बताया कि पुत्र प्रभेंद्र कुमार बिंद शनिवार की देर रात साढ़े 10 बजे गांव में हो रही रामलीला देखने गया था। रामलीला देखते समय चाउमिन खा रहा था। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे गांव निवासी आजाद पाठक से उसका हाथ छू गया। इस पर आजाद पाठक गाली देने लगा। मना करने पर उसने चाकू निकालकर पुत्र के पेट में मारना चाहा। पुत्र ने चाकू का वार रोकने की कोशिश की तो उसका हाथ कट गया। इसके बाद आजाद ने उसके गर्दन पर चाकू मारा। आसपास के लोग जब पहुंचे तो आजाद वहां से भाग गया। लहूलुहान पुत्र को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद विंध्याचल पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि चाकू का निशान नहीं लग रहा है। घायल के पिता की तहरीर पर आरोपी आजाद पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed