{"_id":"65b57d8d605a77b8220aa0bc","slug":"a-young-man-was-harassing-me-in-his-dreams-and-the-policeman-slapped-him-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-111697-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सपने में परेशान कर रहा था युवक तो सिपाही ने जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सपने में परेशान कर रहा था युवक तो सिपाही ने जड़ा थप्पड़
विज्ञापन
मिर्जापुर/विंध्याचल। विंध्याचल थाने में तैनात सिपाही ने दुकान में घुसकर एक दुकानदार की पिटाई कर दी। दुकानदार बाहर आया तो वहां भी सिपाही ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। जो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। थप्पड़ जड़ने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को निलंबित कर जांच का आदेश दिया है। दुकानदार के मुताबिक सिपाही का आरोप था कि वह उसके सपने में आकर परेशान कर रहा था, इसलिए उसकी पिटाई की।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के अटल चौक के पास आयुष मोदनवाल की केक आदि दुकान है। शनिवार को सुबह सिपाही ने दुकान में घुसकर दुकानदार आयुष मोदनवाल को कई थप्पड़ जड़ दिया। दुकानदार आयुष बाहर आया तो सिपाही राम विलास पासवान ने उसे एक और थप्पड़ जड़ दिया। जो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसका वीडियो वायरल होने लगा। दुकानदार आयुष ने बताया कि वह अपनी दुकान में बैठा था। तभी सिपाही राम विलास पासवान आया और चार-पांच थप्पड़ मार दिया। बचने के लिए बाहर आया तो बात करते समय फिर थप्पड़ मार दिया। जब सिपाही से थप्पड़ मारने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह उसके सपने में आकर परेशान कर रहा है। इस कारण खाना नहीं बना पा रहा है, इसलिए उसे मारा है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ है। विंध्याचल थाने में तैनात आरक्षी राम विलास पासवान को दुकानदार के साथ दुर्व्यवहार किए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच का आदेश दिया गया है।