फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man was found floating in the Ganges

Mirzapur News: गंगा में बहता हुआ मिला युवक

Thu, 03 Oct 2024 05:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
A young man was found floating in the Ganges
चुनार। बालू घाट स्थित पक्का पुल के पास बुधवार को दोपहर में गंगा में निर्वस्त्र युवक पानी के बहाव में बहता हुआ दिखा। स्थानीय मछुआरों ने युवक को पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को इलाज के लिए पीएचसी ले गई। जहां उसका इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन

मछुवारे दोपहर लगभग दो बजे बालूघाट पर मछली पकड़ने के लिए गंगा में जाल डाल रहे थे। इस दौरान किला के पश्चिमी छोर की तरफ से एक 38 वर्षीय युवक पानी की तेज धार में बहकर आते हुए दिखाई दिया। वह युवक रह रहकर हाथ मार रहा था, तभी मछली मार रहे मछुवारे नाव लेकर युवक के पास पहुंचे। पानी से युवक को बाहर निकाला। युवक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। उसके हाथ-पैर में चोट के निशान थे। युवक तेलगू भाषा बोल रहा था, लेकिन अपना नाम व पता आदि नहीं बता पा रहा था। डॉ. विजय कुमार मौर्य ने बताया कि युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। चुनार कोतवाल आरबी मौर्य ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। स्थिति सामान्य होने पर युवक से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed