फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man sleeping on the terrace died after falling down.

Mirzapur News: छत पर सो रहे युवक की नीचे गिरकर मौत

Wed, 24 Apr 2024 04:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
A young man sleeping on the terrace died after falling down.
जमालपुर। क्षेत्र के घरवाह गांव में सोमवार की रात छत पर सो रहा एक युवक का पैर फिसल जाने से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घरवाह निवासी आनंद सिंह (39) सोमवार को खाना खाने के बाद मकान की छत पर सोने चले गए। रात में शौच के लिए उठे थे कि अचानक संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से छत से नीचे सड़क पर गिर गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब परिजन उठे तो आनंद छत पर नहीं दिखे। परिजन खोजने लगे तो वे छत के नीचे गिरे पड़े मिले। उनकी मौत हो चुकी थी। मौत होने परिजनों में कोहराम मच गया। शव देख पत्नी नीतू, माता गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आनंद दो भाइयों में छोटे थे। उनसे एक पुत्री आरती है। ग्राम प्रधान रामआशीष यादव ने बताया कि छत से गिरकर आनंद सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed