फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man returning home from relatives died after falling from his bike.

Mirzapur News: रिश्तेदारी से घर लौट रहे युवक की बाइक से गिरकर मौत

Thu, 28 Mar 2024 03:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
A young man returning home from relatives died after falling from his bike.
राजगढ़। थाना क्षेत्र के सेमरा रजवाहा के पास मंगलवार की रात रिश्तेदारी से बाइक से घर लौट रहा युवक गिरकर घायल हो गया। बाइक से गिरने के बाद युवक रात भर घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। इससे उसकी मौत हो गई। बुधवार को सुबह लोगों ने उसे पड़ा देख पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

धनसिरिया गावं निवासी राहुल (26) पुत्र विनोद मंगलवार को रिश्तेदारी में गए थे। मंगलवार की रात वे बाइक से रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव में ही सेमरा रजवाहा के पास सड़क पर कटिंग होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वे बाइक सहित गिर गए। बाइक के नीचे रात भर दबे रहे। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने बाइक के नीचे दबे युवक को देख गांव वालों को जानकारी दी। मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राहुल से एक दो साल का पुत्र है। थानाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने बताया की दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed