फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man from Kashi drowned in Lakhaniya Dari, the SDRF team arrived after four hours.

Mirzapur News: लखनियां दरी में काशी का युवक डूबा, चार घंटे बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम

Mon, 29 Jun 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
A young man from Kashi drowned in Lakhaniya Dari, the SDRF team arrived after four hours.
लखनिया दरी में डूबा युवक। स्त्रोत-परिवार
बंद होने के बाद भी लोग पहुंच रहे हैं लिखनिया दरी
विज्ञापन

इमलियाचट्टी, मिर्जापुर। वाराणसी के अलई थाना जैतपुरा से रविवार को सुबह अहरौरा थाना क्षेत्र के लिखनिया दरी पर्यटन स्थल पर पिकनिक मनाए आया मोहम्मद नसीर अमहद (18) साथियों संग दोपहर में नहाते समय डूब गया। साथी बचाने का प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली तो बाहर निकल आए। परिजनों को सूचना दी। शाम साढ़े छह बजे तक एसडीआरएफ या कोई गोताखोर मौके पर नहीं पहुंच सका था। जिसके कारण वाराणसी से आए परिजन परेशान दिखे। किसानों को धान की नर्सरी डालने और सिंचाई के लिए डोंगिया जलाशय से पानी खोला गया है। जिसका पानी लखनियां दरी में तेज गति से आ रहा है।
मोहम्मद नसीर अहमद के चाचा बिलाल अहमद ने बताया की रविवार सुबह छह बजे अलईपुरा वाराणसी से पांच लड़के मोहम्मद नसीर अहमद (18) पुत्र मतीउर रहमान, मो. फैसल (17) पुत्र एकलाख अहमद, मो. शकीब (18) पुत्र समीन अहमद, राजापुरा वाराणसी निवासी अलकमा (18) व वैश्य (17) घर से बिना किसी को कुछ बताएं घूमने के लिए दो बाइक से लखनियां दरी आए थे। पांचों लड़के स्नान कर रहे थे। इसी बीच नसीर फिसल कर गहरे पानी में जाने से डूबने लगा यह देख साथी लड़कों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। लड़के डूबने लगे तो किसी तरह बाहर निकल आए। बाहर आकर परिजनों को सूचना दिया फिर पुलिस को शाम चार बजे सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसके बाद एसडी आर एफ टीम को सूचना दिया। पुलिस को सूचना मिलने के लगभग तीन घंटे बाद सात बजे के करीब घटना स्थल पर एसडीआरएफ की टीम पहुंचकर शव की खोजबीन शुरू की। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि लखनिया दरी में एक युवक के डूबने की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन





रोक के बाद भी लखनियां दरी पहुंच रहे लोग
लोगों ने बताया की लिखनिया दरी में जाने पर रोक होने के बाद भी लोग वहां पर पहुंच रहे है। रविवार को भी पांचो लड़के सड़क से अंदर दरी में चले गए। जहां टीन शेड लगा हुआ था। उसके सामने नीचे स्नान करने लगे। शाम सात पहुंची एस डी आर एफ की टीम ने मोबाइल और एक टार्च के सहारे डूबे युवक को निकालने का थोड़े देर तक प्रयास किया लेकिन कुछ पता न चलने के कारण थोड़े देर बाद बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद कराया गया डोगिया बांध
थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की डोगिया बांध से जो पानी लखनियां दरी में छोड़ा जा रहा है उसको बंद करा दिया गया है धीरे-धीरे पानी कम हो जाएगा तो आसानी से डूबे युवक का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed