फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A vehicle loaded with animals broke down near the cow shelter, the smuggler absconded

Mirzapur News: गोवंश आश्रय स्थल के पास पशु लदा वाहन हुआ खराब, तस्कर फरार

Thu, 01 Aug 2024 04:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
A vehicle loaded with animals broke down near the cow shelter, the smuggler absconded
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा चौकी के गढ़वा गांव स्थित गोवंश आश्रय स्थल के पास मंगलवार की रात एक बजे पशु लदा पिकअप वाहन खराब हो गया। पिकअप खराब होने पर पशु तस्कर परेशान हो गए आवाज सुनकर ग्रामीणों नींद खुल गई। ग्रामीणों को देखते ही तस्कर पिकअप छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

गांव के शिवमूरत यादव ने बताया कि मंगलवार को देर रात करीब एक बजे अचानक नींद खुली तो कुछ दूर पर पिकअप देख घर के बाहर बंधे पशुओं को देखने पहुंचे। पिकअप सवार तीन व्यक्ति इधर-उधर होने लगे। संदेह होने पर अगल-बगल के लोगों को आवाज दिए। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। ग्रामीणों को देख तस्कर पशुओं से भरा पिकअप छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप से आठ पशुओं को उतरवाकर गांव के गोवंश आश्रय में भेजवा दिया और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीण मनोज सिंह, नंदू कोल, दिनेश कोल, कड़े यादव, रामदास कोल, शिवमूरत यादव आदि ने बताया की गांव से रोजाना ही देर रात 11 से 2 बजे रात के बीच एक पिकअप वाहन गुजरता है। मड़िहान थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर आठ पशुओं को गोवंश आश्रय स्थल भेज दिया गया। पशु तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed