फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A toll plaza should be removed

Mirzapur News: एक टोल प्लाॅजा हटाया जाए

Sat, 13 Jul 2024 04:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
A toll plaza should be removed
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण व रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अहरौरा और नरायनपुर के पास स्थित दो टोल प्लाॅजा में से एक को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने 11 नवंबर 2023 को भी पत्र लिखकर आग्रह किया था। कहा कि इस राजमार्ग पर नरायनपुर कस्बे से मात्र तीन किलोमीटर आगे पहला फत्तेपुर टोल प्लाॅजा है और इसी नरायनपुर कस्बे से मात्र 22 किमी आगे दूसरा वनस्थली महाविद्यालय अहरौरा पर अस्थायी टोल प्लाॅजा है। एक ही मार्ग और एक ही जिले में मात्र 22 किमी के अंतर पर दो- दो टोल प्लाॅजा हो गया है। इस बारे में जनता शिकायत कर रही है। आए दिन धरना प्रदर्शन किया जाता है। शिकायत यह भी है कि इन टोल प्लाॅजा से डिजिटल टोल कलेक्शन अर्थात फास्ट टैग से वसूली नहीं होती। यह अनियमितता है और टोल वसूली की वास्तविक धनराशि संदिग्ध लगती है। इसलिए तत्काल डिजिटल टोल कलेक्शन सिस्टम से वसूली की जाए और एक टोल प्लाॅजा को हटाया जाए। इसमें प्राथमिकता के आधार पर फत्तेपुर टोल प्लाॅजा और दूसरे विकल्प के रुप में वनस्थली महाविद्यालय अहरौरा का टोल प्लाॅजा हटाया जा सकता है। यह भी मांग की गई कि यदि इस मार्ग के निर्माण के समय के मूल निविदा प्रपत्र में जारी टोल वसूली की समय सीमा समाप्त हो चुकी हो तो टोल वसूली पर रोक लगाने के लिए संबंधित को आदेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed