फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A sick youth died of dengue after returning from Mumbai, 25 patients admitted

Mirzapur News: मुंबई से लौटने पर बीमार युवक की डेंगू से मौत, 25 मरीज भर्ती

Fri, 13 Sep 2024 02:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
A sick youth died of dengue after returning from Mumbai, 25 patients admitted
मिर्जापुर। डायरिया का प्रकोप कम हुआ तो अब डेंगू पीड़ित मरीज मिलने लगे हैं। मंडलीय अस्पताल के डेंगू वार्ड में मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को इमरजेंसी में पहुंचे एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डेंगू होने की बात बताई। युुवक की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल रहे। रोते हुए युवक का भाई बेहोश हो गया।
विज्ञापन

एक माह से जिले में डायरिया का प्रकोप था। राजगढ़, पटेहरा, मड़िहान के अलावा नगर क्षेत्र के मोहल्लों में भी काफी संख्या में लोग डायरिया की चपेट में आए। मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में भी प्रतिदिन डायरिया के 10 से ज्यादा मरीज आ रहे थे। अब एक-दो मरीज ही आ रहे हैं। डायरिया के मरीज तो कम हुए हैं, परंतु अब डेंगू के मरीज बढ़ गए हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचे उमेश (23) निवासी खैरा कला दुबार की इलाज के दौरान मौत हो गई। डाॅक्टर के मुताबिक वह गंभीर हालत में आया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चाचा इंद्रमणि ने बताया कि उमेश मुंबई में काम करता था। पांच दिन पहले मुंबई से घर आया था। उसकी तबीयत खराब होने पर उसे लालगंज के निजी अस्पताल ले गए। वहां से वाराणसी के दो निजी अस्पताल ले गए। जहां जांच में डेंगू होने की बात सामने आई थी। उन्होंने निजी अस्पताल ने रेफर किया तो बीएचयू ले गए। वहां भर्ती नहीं किया गया तो उमेश को बुधवार को लेकर घर आए। बृहस्पतिवार की सुबह उमेश की तबीयत बिगड़ गई तो उसे लेकर मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में आए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, जिले में नौ अगस्त से अब तक मंडलीय अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में 50 से ज्यादा डेंगू संभावित मरीज भर्ती हो चुके हैं। वर्तमान में 25 मरीज भर्ती हैं। डेंगू वार्ड में मरीज भर्ती तो हो रहे हैं, परंतु स्वास्थ्य महकमा उनको डेंगू का संभावित मरीज मान रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी संजय द्विवेदी का कहना है कि एलाइजा जांच में एक और किट से जांच में डेंगू के आठ मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। अभी डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। मंडलीय अस्पताल के सीएमएस डॉ.एसके श्रीवास्तव का कहना है कि डेंगू के मरीजों के लिए 18 बेड और छह बेड के दो वार्ड बनाए गए हैं। इसमें 24 और एक मरीज दूसरे वार्ड में भर्ती है। अस्पताल में अभी 25 मरीज भर्ती हैं। किसी की मौत नहीं हुई है। 40 बेड का नया डेंगू वार्ड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed