{"_id":"65e4c3abdd3c2955c6041e50","slug":"a-person-going-to-take-medicine-in-a-car-died-in-an-accident-six-injured-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-113242-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कार से दवा लेने जा रहे व्यक्ति की हादसे में मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कार से दवा लेने जा रहे व्यक्ति की हादसे में मौत, छह घायल
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र के चेचरी मोड़ स्थित हाईवे पर रविवार को दोपहर में करीब सवा बारह बजे वाराणसी की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने सामने से आ रही कार में टक्कर मार दिया। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। इससे कार चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई। कार सवार पत्नी, बहू व पौत्र समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर सभी को रेफर कर दिया गया।
चुनार थाना क्षेत्र के पिपराही गांव निवासी संजय यादव उर्फ संजू अपनी पत्नी, बहू और पौत्र के साथ कार से दवा लेने वाराणसी जा रहे थे। कार चेचरी मोड़ स्थित हाईवे के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दिया।इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार चला रहे संजू यादव उर्फ संजय यादव (50) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार संजय की पत्नी धर्मशिला (45), बहू ममता यादव (25) पत्नी प्रवेश यादव, पौत्र अंजनी (6), शिवम (4), काव्या (2) घायल हो गए। हादसे में ट्रेलर चालक रविन्द्र गौंड (40) निवासी महराजगंज गोरखपुर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चचेरी मोड़ पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख सभी को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। संजय के छोटे भाई राजेन्द्र यादव ने बताया कि छह भाइयों में चौथे नंबर के भाई संजय यादव की पड़री में कपड़े की दुकान है। वे पत्नी, बहू, पौत्र-पौत्री के साथ वाराणसी दवा लेने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। चुनार कोतवाल नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेलर तथा कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कार चालक की बहू, तीन बच्चे तथा ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है।