फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A laborer who had gone out for a walk in the evening was murdered by decapitation, dead body found in the field.

Mirzapur News: शाम को टहलने निकले मजदूर की सिर कूंचकर हत्या, खेत में मिला शव

Thu, 16 May 2024 04:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
A laborer who had gone out for a walk in the evening was murdered by decapitation, dead body found in the field.
कछवां। थाना क्षेत्र के गोधना गांव में मंगलवार को शाम को अपने साथी के साथ टहलने निकले एक मजदूर की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। बुधवार को सुबह गांव में ही एक खेत में उसका शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने सुबह शव देख पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर एसपी, एएसपी सिटी, सीओ सदर के साथ कछवां और चील्ह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस छानबीन कर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुन्ना मौर्या मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वे प्रतिदिन गांव के अपने एक साथी के साथ टहलने के लिए गौरा बाबा चट्टी पर जाते थे। मंगलवार को शाम को भी वे अपने साथी के साथ टहलने निकले थे। रात में वे घर नहीं लौटे। घर नहीं आने पर परिजनों के लगा कि कहीं काम पर चले गए होंगे, क्योंकि कभी-कभी वे रात में काम पर चले जाते थे। बुधवार को सुबह गांव के लोग टहलने निकले थे तो विनोद के खेत में शव पड़ा देखा। शव मुन्ना मौर्या का था। मुन्ना की ईंट से सिर कूंचकर हत्या की गई थी। ग्रामीणों ने शव की पहचान कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कछवां थानाध्यक्ष संजीत बहादुर मौके पर पहुंचे। घटना स्थल के पास पुलिस को एक ईंट भी दिखे।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, एएसपी सिटी नितेश सिंह, सीओ सदर मंजरी राव, चील्ह थानाध्यक्ष रीता यादव फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने आस-पास लगे सीसी कैमरे के फुटेज की जांच की। मुन्ना से एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पुत्र अजीत की तहरीर पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुटी है। पुत्र ने बताया कि शाम को गांव के एक साथी के साथ निकले थे। कभी-कभी रात में वे काम पर चले जाते थे। रात में नहीं लौटने पर लगा काम पर गए होंगे। सुबह घर से 500 मीटर दूरी पर खेत में शव मिला। पुलिस साथ गए व्यक्ति को थाने में ले आकर पूछताछ में जुटी है। एएसपी सिटी नितेश सिंह का कहना है कि इस मामले की छानबीन की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। टीमेंं जांच कर रही हैं। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed