{"_id":"6a2f05f287260d66430b70cf","slug":"a-high-number-of-patients-suffering-from-stomach-pain-vomiting-and-diarrhea-were-seen-at-the-cm-jan-arogya-mela-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-155362-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सीएम जन आरोग्य मेले में पेट दर्द और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या रही ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सीएम जन आरोग्य मेले में पेट दर्द और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या रही ज्यादा
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक।-संवाद।
विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों को मिलाकर कुल 483 मरीजों का उपचार किया गया
मिर्जापुर। जिले के सभी न्यू पीएचसी और सीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों को मिलाकर 483 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में पेट दर्द व उल्टी दस्त के मरीजों के अलावा सर्दी-जुकाम और बुखार के रोगी भी पहुंचे, इसमें बच्चों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने उपचार कर मरीजों को दवा दी।
हलिया : पीएचसी पर डॉ. विवेक खरे ने 56 लोगों के स्वास्थ्य की जांच के बाद उपचार किया। उन्हें आवश्यक दवाएं दीं। मतवार स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक कामेश्वर तिवारी ने 43 मरीजों का इलाज किया। इसी प्रकार मुड़पेली में 41 मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की। डॉ. कामेश्वर तिवारी ने बताया मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते पेट दर्द व उल्टी दस्त के मरीजों के अलावा सर्दी-जुकाम व बुखार के रोगी पहुंचे। इसमें बच्चाें की संख्या ज्यादा रही। चिकित्सक ने लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश कुमार ने भ्रमण कर आरोग्य मेला का जायजा लिया।
पड़री : पीएचसी पड़री में डॉ. आनंद सिंह और छटहां में डाॅ. जुनैद अंसारी ने 31 पुरुष, 7 महिला सहित 38 लोगों का उपचार किया। जमालपुर में न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छोटा मिर्जापुर में डॉ. संजीव गुप्ता की देखरेख में 98 लोगों के स्वास्थ्य की जांच के बाद उपचार किया गया। वहीं न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरिला में डॉ. मनोज यादव ने 75 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दीं। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाईपुर में डॉ. मनोज कुमार ने 69 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
जिगना: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई में डाॅ. अविनाश कुमार ने 16, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में डाॅ. कबिता पांडेय ने 11, विरौरा में डाॅ. महेंद्र चौधरी ने नौ और नरोइया में डॉ सुमित की तरफ से नौ मरीजों का उपचार हुआ।