फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A grand procession of Shri Thakurji was taken out on a gold-studded throne

Mirzapur News: स्वर्ण जडि़त सिंहासन पर निकाली गई श्रीठाकुर जी की भव्य शोभायात्रा

Tue, 19 Aug 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
A grand procession of Shri Thakurji was taken out on a gold-studded throne
स्वर्ण जड़ित सिंहासन पर सवार भगवान ठाकुर जी की अविरल मोहक झांकी।- संवाद
अहरौरा। सत्यानगंज स्थित राधा कृष्ण सेवा स्थल समिति की ओर से सोमवार की देर शाम परंपरागत आरती के बाद जयघोष के साथ माखन चोर मोहनी स्वरूप भगवान ठाकुर जी की स्वर्ण आभूषणों से सुसज्जित भव्य रथयात्रा बलभद्र सुभद्रा संग गाजे-बाजे के साथ स्वर्ण जड़ित सिंघासन पर भ्रमण के लिए निकाली गई।
विज्ञापन

हाथ से खींचे जाने वाले इस रथ को हर कोई हाथ लगाकर पुण्य का भागी बनने के लिए उत्सुक रहा। श्रीठाकुर जी की शोभायात्रा मेले के पहले दिन सोमवार को पुष्पों से सुशोभित रथ पर भगवान कृष्ण व सुभद्रा संग दिव्य स्वरूप विराजमान रहे। फूलों से सुसज्जित रथ पर आरूढ़ ठाकुर जी के दिव्य स्वरूप को देख भक्त निहाल होते रहे। सत्यानगंज स्थित राधा कृष्ण मंदिर से भगवान ठाकुर जी के दिव्य तथा अलौकिक स्वरूप मोहनी छवि को रथ पर विराजमान कर पुजारी डाॅ. विजय शंकर मिश्रा द्वारा विधि-विधान से मंगल आरती के साथ परंपरागत पूजन अर्चन किया गया। आरती के बाद रथयात्रा नगर के प्रमुख रास्तों से होते हुए निकाली गई जो नई बाजार, कसरहट्टी, चौक, तकिया, टिकरा खड़ंजा, सम्मेत्तर होते हुए पट्टीकला पहुंची जहां थोड़ा विश्राम के बाद रीति-रिवाजों के अनुसार पुन: रथ का पहिया आगे की ओर बढ़ गया। दुर्गाजी मंदिर पर शोभायात्रा के रात्रि विश्राम की प्राचीन परंपरा है। रथ से भगवान के सिंघासन को भक्तों ने अपने कंधों पर उतार कर जयकारा लगाते हुए दुर्गा जी के पहाड़ के शिखर पर लेकर पहुंचे। इस दौरान कजली दंगल का आयोजन किया गया। एक से बढ़कर एक कलाकरों ने कजली सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। पहाड़ पर रात्रि विश्राम के बाद ठाकुर जी का रथ मंगलवार की दोपहर अहरौरा जलाशय पर पहुंचेगा। जहां ऐतिहासिक दंगल का आयोजन किया जाएगा। जिसे दहलापट्ट का मेला भी कहते है। श्री ठाकुर जी की शोभायात्रा के दौरान छतों पर खड़ी महिलाएं मंगलगान करते हुए पुष्पों से वर्षा करतीं रहीं। भगवान के रथ को खींचने के लिए भक्तों में होड़ मची रही। इस दौरान भजन कीर्तन के साथ जगह-जगह प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में सुरेश जायसवाल, पुजारी डाॅ. विजय शंकर मिश्रा, पारस नाथ केसरी, राज कुमार अग्रहरि, विजय कुमार वैध, अशोक अग्रहरि, सुनिल कुमार अग्रहरि, महेंद्र केसरी, मोहनलाल, दिनेश, विवेक सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन




अहरौरा बांध के प्राकृतिक स्टेडियम में होगी कुश्ती

संवाद न्यूज एजेंसी अहरौरा। शोभा यात्रा मेले के दूसरे दिन मंगलवार को जलाशय स्थित प्राकृतिक स्टेडियम में परंपरागत अंतर प्रांतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया है। दुर्गा जी पर्वत शिखर पर रात्रि विश्राम के बाद ठाकुर जी की मौजूदगी में शुक्रवार को दहलापट्ट कुश्ती दंगल होगी। इसके बाद रथ जलाशय की पहाड़ी से वापस लौटेगा और गोला कन्हैया लाल में विश्राम के पश्चात कजली दंगल का रोचक मुकाबला होगा। एक दिन विश्राम के बाद मेले के तीसरे दिन ठाकुर जी का मोहनी रथ स्व. श्रीनाथजी साहू के आवास पर पहुंचेगा। जहां रात्रि विश्राम के दौरान मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के बाद मेला के समापन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed