फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A censure motion was passed on the indecent behaviour of the advocate

Mirzapur News: अधिवक्ता के अभद्र व्यवहार पर पारित किया गया निंदा प्रस्ताव

Fri, 29 Aug 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
A censure motion was passed on the indecent behaviour of the advocate
कमिश्नरी में बैठक करते कमिश्नरी बार एसोसिशन विंध्याचल के पदा​धिकारी। स्रोत- अ​धिवक्ता
मिर्जापुर। अपर आयुक्त के न्यायालय में दो अधिवक्ताओं के विवाद मामले में कमिश्नरी बार एसोसिएशन विंध्याचल ने बैठक कर अभद्र व्यवहार पर निंदा प्रस्ताव पास किया। साथ ही सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को अपर आयुक्त के न्यायालय में दो अधिवक्ताओं के विवाद मामले में मिर्जापुर कमिश्नरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने पत्र जारी कर दूसरे अधिवक्ता पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। मामले में कमिश्नरी बार एसोसिएशन विंध्याचल ने मामले में अध्यक्ष विमला शंंकर दुबे की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें संघ के पूर्व अध्यक्ष शंभू प्रसाद त्रिपाठी के प्रार्थना पत्र पर चर्चा हुई। शंभू प्रसाद त्रिपाठी ने संघ में पत्र देकर बताया कि अपर आयुक्त के न्यायालय में बहस के दौरान अधिवक्ता विनोद कुमार त्रिपाठी ने गाली देकर मारने की धमकी दी। इस पर अपर आयुक्त ने मामला शांत कराया। मिर्जापुर कमिश्नरी बार एसोसिएशन नाम का संगठन पंजीकृत नहीं है। कमिश्नरी बार एसोसिएशन विंध्याचल का पंजीकृत संगठन है। गलत टिप्पणी करने वाले पर रोक लगाई जाए। कमिश्नरी बार एसोसिएशन विंध्याचल के सचिव अंजनी कुमार द्विवेदी ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता शंभू प्रसाद त्रिपाठी के प्रार्थना पत्र पर सभी सदस्यों द्वारा विनोद कुमार त्रिपाठी द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में लव शुक्ला, जयेश पटेल, गंगा प्रसाद यादव, संतोष तिवारी, कृपाशंकर मिश्रा, ओम नरायण मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed