फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A case has been filed against two unidentified students for making obscene remarks about the PM and CM

Mirzapur News: पीएम व सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में दो अज्ञात छात्रों पर मुकदमा दर्ज

Fri, 14 Nov 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against two unidentified students for making obscene remarks about the PM and CM
मिर्जापुर। कछवां क्षेत्र में भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में कुछ अज्ञात छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी किया था। मामले में पुलिस ने दो अज्ञात छात्रों पर मुकदमा दर्ज किया है। कछवां में सरदार पटेल जयंती पर 10 नवंबर को तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मुख्य अतिथि थे। तिरंगा यात्रा में नारेबाजी का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें अखिलेश यादव जिंदाबाद के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहा गया था। वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने मंगलवार को छात्रों को थाने बुलाकर पूछताछ की तो समाजवादी पार्टी विरोध जताने लगी। मामले में भाजपा के मझवां मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय ने बताया कि रैली में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इससे भावनाएं आहत हुईं हैं। तहरीर मिलने पर पुुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि मामले में दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed