फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A boy slipped and fell into the canal, died due to drowning

Mirzapur News: पैर फिसलने से नहर में गिरा बालक, डूबने से मौत

Mon, 07 Oct 2024 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
A boy slipped and fell into the canal, died due to drowning
अदलहाट। गरौड़ी स्थित शर्मा मोड़ के पास जरगो नहर में रविवार की सुबह एक सात वर्षीय बालक नहर में पूजा का सामान फेंकते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। घर के पास जरगो नहर में लोग उसकी तलाश करने के लिए कूद पड़े। नहर में बालक के मिलने पर उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शेरवां गांव निवासी शेखर केसरी कुछ वर्षों से शर्मा रोडॉ स्थित गरौड़ी में जरगो नहर के पास मकान बनवा कर रह रहे हैं। उनका सात वर्षीय पुत्र जय केसरी घर में हुई पूजा का सामान जरगो नहर में डालने गया था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पानी में चला गया। जब कुछ देर तक घर में पुत्र दिखाई नहीं दिया तो परिजन खोजबीन करने लगे। कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने पास में लगे सीसी कैमरे में देखा तो वह नहर की ओर जाते हुआ दिखाई दिया। उसे खोजने के लिए परिजन नहर में कूद पड़े। पानी में डूबे बालक को बाहर निकालकर परिजन ट्राॅमा सेंटर वाराणसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बालक के शव को लेकर घर चले आए। पिता शेखर केसरी ने बताया कि पुत्र की नहर में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed