फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अंग्रेजी की परीक्षा में चार नकलची पकड़ाए

अंग्रेजी की परीक्षा में चार नकलची पकड़ाए

Sun, 24 Mar 2013 05:31 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Sun, 24 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के दौरान शनिवार को पहली पाली में अंग्रेजी की परीक्षा में चार नकलची पकड़े गए। जबकि 2800 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। गणित की परीक्षा में भी 577 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

छानबे क्षेत्र के बिहसड़ा स्थित महाशक्ति इंटर कालेज में केेंद्र व्यवस्थापक ने एक, श्रीनिवासधाम स्थित मौनी स्वामी इंटर कालेज में दो परीक्षार्थियों को केंद्राध्यक्ष तथा चंद्र शेखर आजाद इंटर कालेज गौरा में भी केंद्र व्यवस्थापक ने एक छात्र को नकल करते पकड़ा। संयुक्त शिक्षा निदेशक श्रुता सिंह ने महुवारी कला स्थित श्री गीता स्वामी इंटर कालेज का निरीक्षण किया। श्रीमती सिंह ने उत्तर पुस्तिकाओं को सील कराया और संकलन केंद्र पर जमा करने हेतु भेजा। बीएसए डा. पारस नाथ ने राजकीय बालिका इंटर कालेज डगमगपुर, नेशनल शिब्ली बालिका हांसीपुर का निरीक्षण किया। डायट प्राचार्य राकेश सिंह ने शनिवार को महुवारी कला स्थित श्री गीता स्वामी इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा में 24,301 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जबकि 2800 सौ ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की गणित द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में 5053 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। जबकि 577 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर की गणित प्रारंभिक सांख्यिकी के द्वितीय प्रश्नपत्र में 124 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से दो ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed