फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मां के दरबार में उमड़ा आस्था का समंदर

मां के दरबार में उमड़ा आस्था का समंदर

Tue, 26 Feb 2013 05:30 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Tue, 26 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विंध्याचल। जगत जननी मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में माघी पूर्णिमा पर दर्शनार्थियों का रेला उमड़ पड़ा। इस दौरान विंध्यधाम में करीब पांच लाख से अधिक दर्शनार्थियों ने मत्था टेका। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नगर मजिस्ट्रेट दया शंकर पांडेय, सीओ विंध्याचल श्वेता श्रीवास्तव और सीओ सिटी डा. एके राय सुबह से ही मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

माता के पावन दरबार में मंगला आरती के बाद से ही दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक अनवरत चलता रहा। संगम में डुबकी लगाने के बाद विंध्यधाम पहुंचे भक्तों ने विधि-विधान पूर्वक माता का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। माता के चरण छूने पर प्रतिबंध लगने से दर्शन-पूजन करने में भक्तों को कम समय लगा। घंटों कतार में खड़े होने के बाद मंदिर पहुंचने पर किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में पहुंचकर दर्शन -पूजन किया।
विज्ञापन

इस दौरान विंध्याचल के पक्काघाट, दीवान घाट, बलुआ घाट, कच्चा घाट, इमली घाट पर स्नान करने के लिए स्नानार्थियों का तांता लगा रहा। विंध्याचल की जैपुरिया गली, कोतवाली गली, न्यू वीआईपी, पुरानी वीआईपी, बच्चा पाठक गली में लगी लंबी कतार में खड़े दर्शनार्थी माता का जयकारा लगाते मंदिर की ओर बढ़ते जा रहे थे। विंध्यधाम में उमड़ी दर्शनार्थियों की भारी भीड़ के चलते सभी वाहन स्टैंड और धर्मशाला एवं होटल फुल रहे। भोजनालयों पर पर भी भारी भीड़ जुटी रही। मंदिर के सामने खोयापाया तो केंद्र बना था, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से खोए लोगों के परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खोया पाया केंद्र से परिजन खुद माइक पर खोए हुए का नाम एनाउंस करते देखे गए। विंध्याचल में जगत जननी का दर्शन करने के उपरांत बड़ी संख्या में दर्शनार्थी अष्टभुजा और कालीखोह पहुंचकर मां काली व मां अष्टभुजा देवी का दर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed