{"_id":"62-87493","slug":"Mirzapur-87493-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक को लेकर भाग रहे बाइक सवार को हत्थे चढ़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक को लेकर भाग रहे बाइक सवार को हत्थे चढ़े
Mirzapur
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। रमईपट्टी स्थित मामा के घर से गोपीगंज अपने घर जा रहे दो सगे भाइयाें को बाइक सवार बदमाश अपने बाइक पर बैठाकर न सिर्फ ठगने का प्रयास किए, बल्कि सात साल के बालक को अगवा कर भागने की कोशिश भी की। बाइक सवार बदमाश अपने मकसद में कामयाब होते इससे पहले ही उनका भंडाफोड़ हो गया। नगर के शास्त्री पुल पर बालक बदमाशों की बाइक पर से कूद पड़ा। बालक के शोर मचाते ही पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार बदमाश को पकड़ लिया। घटना के संबंध में एसपी सुरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि कटरा कोतवाल शफीक अहमद ने उन्हें बताया कि मामला ठगी का है। बाइक सवार युवक ठग थे और वह बालक तथा उसके किशोर भाई के पास से दो हजार रुपये ठगने के प्रयास में थे। इसी में उनकी झड़प हुई और पुलिस ने ठग को पकड़ लिया।
संतरविदास नगर जनपद गोपीगंज लाईन बाजार निवासी इरसाद सात वर्ष तथा उसका बड़ा भाई मो. साजिद 16 वर्ष शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी निवासी मो. जब्बार अपने मामा के यहां आए थे। गुरुवार की शाम दोनाें भाई बस पकड़ने के लिए शास्त्री सेतु पहुंचे थे। इस दौरान पल्सर सवार दो युवक वहां आए और बालक व उसके भाई से बातचीत की। दोनाें भाई बाइक सवारों के झांसे में आकर उनके साथ हो लिए। दोनाें भाईयों को बाइक पर बैठाकर युवक चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर बढ़ गए। फिर कुछ दूर जाते ही बाइक सवारों ने दोनाें भाईयाें से पूछा कि उनके पास कितना रुपया है। इस पर उन्होंने बताया कि दो हजार रुपया है तो बाइक सवाराें ने उनके दो हजार रुपये ले लिया और उन्हें एक लिफाफा देकर कहा कि यह बीस हजार रुपया है इसे लिए रहो। फिर थोड़ा आगे जाकर बाइक सवार युवकाें ने बड़े भाई को यह बोलकर बाइक से उतार दिया कि वह गाड़ी का कागज भूल गए हैं जिसे लेकर कुछ ही मिनट बाद लौट आएंगे। बाइक सवार सात वर्ष के बालक को लेकर वापस लौट रहे थे और जैसे ही वह शास्त्री सेतु के पास पहुंचे तभी बालक बाइक से कूद गया। यह देखते ही पिकेट पर मौजूद सिपाहियाें ने बाइक सवार को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस द्वारा बाइक सवाराें को पकड़ते ही भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच सीओ नगर मौके पर पहुंचे और बाइक सवार आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए।