फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए प्रदर्शन

जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए प्रदर्शन

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हलिया। ड्रमंडगंज बाजार में जर्जर राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर शुक्रवार को बाजारवासियों ने गड़बड़ा रोड पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। बाजारवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक दिसंबर तक ड्रमंडगंज बाजार की जर्जर सड़क पर मरम्मत कार्य नहीं शुरू कराया गया तो बाजारवासी नेशनल हाइवे को जाम करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए पूर्व प्रधान डीपी गुप्त ने कहा कि ड्रमंडगंज बाजार में पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका नेशनल हाइवे आवागमन के लिए नारकीय हो गया है।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि बाजार में सड़क पर से चौबीसों घंटे धूल उड़ती रहती है, जिससे सड़क के किनारे बसे ड्रमंगडगंज बाजार के लोगों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से धूल उड़ने के कारण लोग बीमारी के शिकार भी होते जा रहे हैं। कहा कि एक दिसंबर तक ड्रमंगडगंज बाजार के जर्जर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत कार्य आरंभ नहीं किया गया तो बाजारवासी नेशनल हाइवे जाम करने को बाध्य होंगे। हलिया के गड़बड़ा मार्ग पर आयोजित धरना-प्रदर्शन के पूर्व बाजारवासियों ने जुलूस निकालकर मार्ग को दुरुस्त कराए जाने की मांग की। जुलूस के दौरान लोग संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन का संचालन पिंटू केशरी ने किया। इस दौरान अनिल केशरी, धीरज केशरी, राजेंद्र सोनी, मिस्टर अंसारी, गोपाल यादव, पंकज सोनी, रामलाल सरोज, बसंत लाल केशरी, गेंदा लाल बिंद, अखिलेश, तारकेश्वर केशरी, आशीष केशरी, राजू चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed