{"_id":"62-81306","slug":"Mirzapur-81306-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयसराम अध्यक्ष व लाल बहादुर बने उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयसराम अध्यक्ष व लाल बहादुर बने उपाध्यक्ष
Mirzapur
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अहरौरा। सहकारी संघ अहरौरा का चुनाव मंगलवार को सकुशल संपन्न हो गया। जिसमें अध्यक्ष जयसराम सिंह, उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह चुने गए।
चुनाव अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय सहकारी समिति अहरौरा से पांच संचालक, घाटमपुर से तीन, सोनपुर से तीन तथा दो व्यक्तिगत और एक नामित संचालक ने मतदान में भागीदारी किया। जिसमें अध्यक्ष जयसराम सिंह को दस, उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह को दस मत मिले जिन्हें निर्वाचित घोषित किया। इस मतदान में कुल 16 संचालकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला सहकारी संघ के प्रतिनिधि के रुप में राजेश्वर सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रतिभा सिंह और धनई सिंह तथा केंद्रीय उपभोेक्ता भंडारण के लिए जया पटेल व विकास सिंह, जिला सहकारी संघ के लिए सीताराम, हरिचरण सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, चंद्रजीत सिंह के अतिरिक्त क्रय विक्रय अहरौरा के लिए धनई व भागवत सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया।
बता दें कि सोनपुर क्षेत्रीय सहकारी समिति में संचालक मंडल के लिए हुए चुनाव के दौरान राजेश्वर सिंह, शरद पटेल, भागवत सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर विजय हासिल की है।