{"_id":"62-81081","slug":"Mirzapur-81081-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षत्रिय चेतना सम्मेलन की तैयारी को झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षत्रिय चेतना सम्मेलन की तैयारी को झोंकी ताकत
Mirzapur
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। 25 नवंबर को जिगना के गौरा गांव स्थित रामलीला मैदान में होने वाले क्षत्रिय चेतना सम्मेलन की तैयारी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने पूरी ताकत लगा दी है। सम्मेलन की कामयाबी के लिए महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने रविवार को छानबे क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षत्रियों से सम्मेलन में आने की अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह एवं एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
क्षत्रियों को एक जुट कर एक मंच पर लाने के प्रयास में जुटे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश व जिला इकाई के पदाधिकारी इन दिनों सम्मेलन की कामयाबी के लिए जोर शोर से लगे हुए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिले के साथ ही पड़ोसी जनपद सोनभद्र, संतरविदास नगर, जौनपुर, वाराणसी आदि जिलों में भी जाकर वहां के क्षत्रियों से संपर्क कर उन्हें 25 नवंबर को होने वाले क्षत्रिय चेतना सम्मेलन में पहुंचने की अपील की है। वहीं जिला इकाई के अध्यक्ष प्रमोद सिंह के नेतृत्व में एक टीम रविवार को गौरा गांव में बैठक कर तैयारी की समीक्षा की। क्षेत्र के मिसिरपुर, रामपुर, कोल्हुपुर, नरैना आदि गांवों में महासभा के पदाधिकारी पंहुच कर क्षत्रिय समाज के लोगों से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने समाज की ताकत बढ़ाने के लिए उनसे सम्मेलन में पहुंचने का आग्रह किया। जनसंपर्क में शामिल प्रतिनिधियों में जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, नीरज सिंह, सुरेश सिंह, डा. दिनेश सिंह, सुशील सिंह, रमेश सिंह, इंद्र कुमार सिंह, सुरेश सिंह, जगदीश सिंह, राजू सिंह, लाल साहब सिंह, करिमन सिंह, दिवाकर सिंह, दरिका सिंह, पंकज सिंह, पप्पू सिंह आदि शामिल रहे।