{"_id":"62-80811","slug":"Mirzapur-80811-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरने अधेड़ की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में गिरने अधेड़ की मौत
Mirzapur
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मडि़हान। थाना क्षेत्र के अमोई गांव में बुधवार की शाम कुएं में गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणाें व परिजनाें ने शव को कुएं से बाहर निकालकर उसका दाह संस्कार कर दिया।
अमोई गांव निवासी कुलदेव 50 वर्ष पुत्र जिवित मौर्य बुधवार की शाम घर से शौच के लिए निकले थे। सुबह तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी खोजबीन करने लगे। इसी बीच किसी ग्रामीण ने कुएं के पानी में एक व्यक्ति की लाश उतराई हुई देखी तो इसकी सूचना उसने गांव वालाें को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणाें ने कुएं से लाश को बाहर निकाला तो वह कुलदेव मौर्य की लाश थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हैं।