{"_id":"62-80658","slug":"Mirzapur-80658-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के माल सहित चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के माल सहित चार गिरफ्तार
Mirzapur
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हलिया। गांव में लगे सरकारी सोलर पैनल व बैटरी चुराकर मध्य प्रदेश ले जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़े चार युवकाें को हलिया पुलिस ने सोमवार को माल सहित धर दबोचा। तलाशी में उनके पास से छह सोलर पैनल व पांच पीस बैट्री बरामद हुई। बरामद माल की कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है।
एसआे हलिया अमित श्रीवास्तव को क्षेत्र में लगे सोलर पैनल के चोरी की शिकायतें आए दिन मिल रही थी। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि चार युवक बोरे में कुछ सामान लेकर पवारी कला स्थित हनुमान मंदिर के सामने वाहन के इंतजार में खड़े है। इस पर थानाध्यक्ष दलबल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंच गए और चोराें युवकाें को धर दबोचा। युवकाें के पास से पुलिस ने छह पीस सोलन पैनल व पांच पीस बैट्री बरामद की। बरामद सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार युवकाें ने बताया कि सभी युवक विगत दिनाें मनिगढ़ा सहित अन्य दर्जन भर गांवाें में पंचायताें द्वारा लगवाए गए सोलर लाइट के पैनल व बैट्री के नट बोल्ट खोलकर चुरा ले जाते थे और चोरी के माल को मध्य प्रदेश ले जाकर बेच देते थे। गिरफ्तार युवकाें में संजय पाल पुत्र रामविलास,कमलेश पुत्र अखड़ी पाल,दयाशंकर पुत्र रोहन पाल,रविशंकर पुत्र श्याम लाल समस्त निवासी बनंजारी कला के निवासी के बताए जा रहे है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवकाें के निशान देही पर चोरी गए दर्जनाें सोलर पैनल व बैट्री की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई।