फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कोटे की दुकान पर की औचक छापेमारी

कोटे की दुकान पर की औचक छापेमारी

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मडि़हान। कार्ड धारकाें में वितरण के लिए आए खाद्यान्न के कालाबाजारी करने की सूचना मिलने पर एसडीएम मडि़हान ने तहसील क्षेत्र के बनकी गांव में रविवार की शाम औचक छापेमारी कर एक ट्रक से सौ बोरी गेहूं बरामद किया तथा दुकान के अंदर रखे गए दो सौ बोरी गेहूं व दस बोरा चीनी को सील कर दिया ।
विज्ञापन

मडि़हाल तहसील क्षेत्र के बनकी गांव में स्थित सस्ते गल्ले की दुकान से लगातार खाद्यान्नाें की कालाबाजारी करने की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी मडि़हान नीतीश कुमार ने रविवार की शाम लगभग छह बजे औचक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सौ बोरी गेहूं ट्रक से बरामद किया गया। साथ ही दो बोरी गेहूं तथा दस बोरी चीनी दुकान के अंदर पाया गया। दुकान के अंदर रखे खाद्यान्न को एसडीएम ने सील करवा दिया तथा आपूर्ति निरीक्षक मडि़हान फूल चंद्र तिवारी को बुला कर निर्देश दिया कि स्टाक रजिस्टर एवं अन्य बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट साैंपे। एसडीएम का कहना था कि यह खाद्यान्न एपीएल कार्ड से संबंधित है और 90 कुंतल खाद्यान्न कार्ड धारकाें में वितरण करने के लिए आया था। बताया कि ग्रामीणाें द्वारा लगातार खाद्यान्न की कालाबाजारी करने की सूचना मिल रही है और रविवार को भी सूचना मिली की एक ट्रक में खाद्यान्न भर कर कालाबाजारी के लिए मिर्जापुर ले जाया जा रहा है। जिस पर वह छापेमारी करने पहुंचे और सौ बोरी गेहूं को ट्रक में लदा पाया। उन्होंने कहा कि इस मामले से डीएम को भी अवगत कराया जाएगा और दोषी लोगाें के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed