{"_id":"62262","slug":"Mirzapur-62262-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश को लेकर हुई मारपीट, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश को लेकर हुई मारपीट, आधा दर्जन घायल
Mirzapur
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर (ब्यूरो)। देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवरी पहाड़ी गांव में बुधवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षाें में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षाें से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शंात कराकर सभी घायलाें को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
जसोवर पहाड़ी गांव निवासी इदरीश का पांच वर्षीय पुत्र सेराज कुछ माह पूर्व गांव निवासी हातिम के बगीचे में आम तोड़ने गया था। उसी बीच बगीचे मालिक द्वारा बच्चे को मारपीट कर भगा दिया गया था। बालक को रोता देख पिता मारने पीटने का कारण बगीचे मालिक से पूछने गया था। उसी बीच पूछताछ के दौरान दोनाें पक्षाें में मारपीट हो गई थी।
इदरीश के अनुसार उसे किसी धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया गया था। इसी विवाद को लेकर दोनाें पक्षों में चार दिन पूर्व बरकछा चौकी पर सुलह समझौता हो गया था। वहीं एक पक्ष का आरोप है कि विपक्षीगण बुधवार की सुबह उसी पुरानी रंजिश को लेकर भारी संख्या में लोग घर पर पहुंचे लाठी डंडा से हमलाकर दिया। जिसमें एक पक्ष से साहिद (20) वर्ष पुत्र इदरीश, इदरीश (50) वर्ष, तौलन (45) वर्ष पुत्रगण समीउल्ला व परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से हातिम व अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।