{"_id":"62156","slug":"Mirzapur-62156-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरपुर गांव में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरपुर गांव में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल
Mirzapur
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के वीरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें धारदार हथियारों का खुल कर प्रयोग किया गया। घटना में दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
वीरपुर गांव निवासी झल्लू बिंद व दीनानाथ बिंद की किसी बात को लेकर काफी दिनाें से रंजिश चल रही है। झल्लू बिंद की बहू एक वर्ष पूर्व घर से अचानक गायब हो गई थी। झल्लू बिंद के पुत्र फूलचंद बिंद ने अपने पड़ोसियाें पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हीं लोगों ने उसकी पत्नी को गायब कराया है। यह बात जब उनके पड़ोसियाें को पता चली तो वह फूलचंद से पूछताछ करने के लिए सोमवार की रात उसके घर पहुंचे। दोनाें पक्षाें में पूछताछ के दौरान कुछ विवाद हो गया। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों तरफ से धारदार हथियारों से एक दूसरे पर हमला किया गया। जिसमें एक पक्ष से रामफल बिंद (24 वर्ष), रामललित बिंद (11 वर्ष), सन्नाें (15 वर्ष) पुत्रगण झल्लू बिंद और चिरौंजी देवी पत्नी झल्लू बिंद घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से विजय बिंद (25 वर्ष), अर्जुन बिंद (17 वर्ष) मुंशी बिंद (15 वर्ष) रमेश बिंद (20 वर्ष) पुत्रगण दीनानाथ बिंद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलाें को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायलाें में फूलचंद्र बिंद की हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि दूसरे पक्ष के दीनानाथ बिंद का आरोप है कि गांव में पांच वर्ष पूर्व एक शादी पड़ी थी। जिसको देखने के लिए उनका पुत्र मुंशी बिंद गया था। जहां फूलचंद्र बिंद द्वारा उसे बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया गया था। पुलिस के अनुसार दोनाें पक्षाें ने एक दूसरे के विरुद्ध थाने में तहरीर दीहै।