{"_id":"61880","slug":"Mirzapur-61880-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
Mirzapur
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चुनार। कोतवाली चुनार क्षेत्र के धौंहा गांव में अपराह्न करीब तीन बजे पहाड़ से मिट्टी लादने जा रहे एक डंपर से धक्का लगने के कारण साइकिल सवार पैंसठ वर्षीय वृद्ध कृषक प्यारेलाल की मौत हो गयी। मौत से नाराज ग्रामीणों ने घटना स्थल पर शव रख कर जाम लगा दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी विश्राम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को सहायता दिलाई इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी इलाके बिजुरहीं निवासी प्यारेलाल पुत्र नरोत्तम पाल साइकिल से धौहंा की ओर आ रहा था। तीन बजे के आस पास सामने से आ रहे डंपर ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया जिससे वृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना होते देख आस-पास के लोग घटना स्थल पर दौड़ पड़े और भाग रहे डंपर चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी हरीराम शर्मा, प्रभारी कोतवाल केडी यादव सहित तमाम पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए। बाद में मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी चुनार डा. विश्राम ने शासन द्वारा एक लाख बीस हजार रुपये के अलावा मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में आरोपी कंपनी की ओर से पचीस हजार रुपये नगद दिलाया। ग्रामीणों ने डंपर चालक सुरेश को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया जिसके पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।