{"_id":"61878","slug":"Mirzapur-61878-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की छत पर गिरा हाईटेंशन तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की छत पर गिरा हाईटेंशन तार
Mirzapur
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राजगढ़। गांव स्थित अस्पताल के पास प्राइमरी स्कूल की छत पर हाईटेंशन लाइन का तार शनिवार की सुबह करीब आठ बजे अचानक गिर पड़ा। तार गिरते ही वहां हड़कंप मच गया। यह तो संयोग ही था कि बच्चे विद्यालय भवन के अंदर ही पढ़ रहे थे। यदि बच्चे बाहर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय प्राइमरी स्कूल की छत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन का तार गुजरा है। शनिवार की सुबह आठ बजे के करीब कक्षाओं में पढ़ाई चल रही थी कि इसी बीच हल्की हवा चली और हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर विद्यालय के छत पर गिर पढ़ा। अध्यापकों ने एक-एक बच्चे को विद्यालय भवन से बाहर निकाल दिया। उधर स्कूल भवन पर हाईटेंशन तार टूटकर गिरने की जानकारी होते ही गांव के लोग भागकर स्कूल पहुंचे। बच्चों को सकुशल देख लोगों की जान में जान आई। स्कूल के प्रधानाध्यापक समेत ग्रामीणों ने फोन पर इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता एके पाठक से कई बार की और तार को ठीक कराने की गुहार लगाई किंतु देर शाम तक तार को हटाया नहीं जा सका था। शनिवार शाम सात बजे दोबारा बिजली आने पर गिरे हुए तार में करेंट दौड़ने लगा जिससे ग्रामीणाें में बिजली अभियंता के प्रति भारी रोष बना हुआ है।