{"_id":"61656","slug":"Mirzapur-61656-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ हुई
Mirzapur
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर (ब्यूरो)। परिषदीय वार्षिक परीक्षाएं गुरुवार को प्रभारी शिक्षा अधिकारी की देखरेख में प्रात: साढ़े सात बजे से प्रारंभ हो गईं। यह पहला मौका है जब जनपद में बेसिक शिक्षा अधिकारी के बिना परीक्षाएं संचालित हो रही है।
दो पालियों में आयोजित परीक्षा के पहली पाली मेें हिंदी और द्वितीय पाली में कक्षा पांच की शारीरिक शिक्षा की परीक्षा और कक्षा आठ की संगीत की परीक्षा हुई। परिषदीय परीक्षा के पहले दिन जनपद के 2578 विद्यालयों पर 99733 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में कक्षा पांच और आठ के परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं।
परिषदीय विद्यालयों में कक्षा पांच में 21562 बालक व 22635 बालिकाएं तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 10255 बालक व 7084 बालिकांए परीक्षा में सम्मिलित हुई। इसी तरह कक्षा आठ में 10063 बालक और 11883 बालिकाएं परीक्षाएं दे रही हैं। वही मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 9161 बालक और 7090 बालिकाएं परीक्षा दे रही हैं।