फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पालिका कर्मियों का तैयार होगा डाटाबेस

पालिका कर्मियों का तैयार होगा डाटाबेस

Mon, 17 Nov 2014 05:30 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Mon, 17 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका की सेवाएं प्रभावी तरीके से लोगाें को मुहैया कराने के लिए कर्मचारियों का डाटाबेस जल्द ही आनलाइन होगा। स्थानीय निकाय निदेशक पीके सिंह ने स्थानीय जिले के तीन नगर पालिका और एक नगर पंचायत का डाटा बेस निर्धारित प्रारूप पर एनआईसी (नेशनल इंफार्मेशन सेंटर) को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जनपद में तीन नगर पालिका परिषद मिर्जापुर, अहरौरा, चुनार और एक नगर पंचायत कछवां है। जिसके कर्मचारियों द्वारा लोगों को नगर पालिका की सुविधाओं को मुहैया कराई जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशक पीके सिंह ने निर्देश दिया है कि नगर पालिका और नगर पंचायत के कर्मचारियों का डाटा बेस तैयार होगा। जिससे नागरिकों को शासकीय सेवाएं बेहतर और प्रभावी तरीके से मिल सकेंगी। साथ ही गवर्नेंस के विभिन्न स्तरों में समन्वय स्थापित करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के निर्देश पर यह पहल शुरु की जा रही है। जिससे विभिन्न सरकारी संगठनों एवं स्थानीय निकाय के घटकों में सामंजस्य स्थापित करने के लिए राज्य स्तर, जिला स्तर, विकास खंड स्तर, ग्राम पंचायत, ग्राम सभा स्तर और स्थानीय निकाय स्तर पर एक व्यापक डाटा बेस तैयार कर अच्छा गवर्नेंस स्थापित हो सके। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के वित्त और लेखाधिकारी कर्मचारियों का डाटा प्रस्तावित फारमेट में भरकर एनआईसी केंद्र में जमा करेंगे। डाटाबेस केवल नियमित कार्मिकों का ही तैयार किया जाएगा। जबकि संविदा, वर्कचार्ज और अंश कालिक कार्मिकों का डाटा तैयार नहीं किया जाएगा। डाटाबेस में कर्मचारियों के विभाग, विकास खंड, नगर निकाय अथवा नगर पंचायत, पदनाम, नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भी अंकित होगा। कर्मचारियों का डाटाबेस तैयार होने से लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed