{"_id":"62-141084","slug":"Mirzapur-141084-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद विहार ट्रेन रद्द, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद विहार ट्रेन रद्द, हंगामा
Mirzapur
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर/विंध्याचल। आनंद विहार कोलकता एक्सप्रेस नवरात्र के दिनाें में भी रद्द कर दिए जाने पर यात्रियाें को सफर करने में काफी असुविधा हुई। नाराज यात्रियाें ने इसे विभागीय अधिकारियाें की लापरवाही बताते हुए विंध्याचल स्टेशन पर नारेबाजी की।
रविवार को काफी संख्या में यात्री विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंचे थे। वहां आनंद विहार कोलकता एक्सप्रेस के बारे में पूछताछ की तो कर्मचारियाें ने बताया कि डाउन लाइन की ओर जाने वाली ट्रेन को आज के लिए निरस्त कर दिया गया है। यह सुनते ही यात्री आक्रोशित हो गए। कहा कि रेल अधिकारी यह जान रहे हैं कि नवरात्र के दिनाें में यात्रियाें की भीड़ अधिक होती है इसके बावजूद ट्रेन को रद्द कर दिया। यह घोर लापरवाही है। यात्रियाें ने स्टेशन पर नारेबाजी करते हुए ऐसे लापरवाही अधिकारियाें के खिलाफ कार्रवाई करने की मंाग की। यात्रियाें ने कहा कि एक ट्रेन रद्द कर दी गई वहीं महानंदा एक्सप्रेस 12 घंटा देरी से चल रही है। इससे यात्रियाें सफर करने में काफी सुविधा हो रही है। बिहार जा रहे शिव कुमार व नंदलाल ने बताया कि सरकार बदलने के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। रेल अधिकारी और कर्मचारी पहले भी लापरवाही से काम करते हंै और आज भी वहीं हालत बनी हुई है।
नवरात्र मेला में विंध्याचल धाम क्षेत्र में यूपी के अलावा बिहार, मध्य प्रदेश के भी जनपदों से बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आते हैं।