{"_id":"62-136864","slug":"Mirzapur-136864-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर का ताला खुला आज से होगी रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तर का ताला खुला आज से होगी रजिस्ट्री
Mirzapur
Updated Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। सोमवार को रजिस्ट्री आफिस के अधिकारी और अधिवक्ताओं के बीच हुई वार्ता के बाद बढ़े सर्किल रेट को कम कर दिया गया। दोनाें पक्ष के बीच हुए बातचीत में दस प्रतिशत शुल्क लिया जाना तय हुआ है। इसके बाद अधिवक्ताओं ने आंदोलन वापस ले लिया और उपनिबंधक कार्यालय में अभिभाषक संघ द्वारा लगाया गया ताला सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे खोल दिया गया।
एक अगस्त 2014 से 25 से 30 प्रतिशत तक रजिस्ट्री शुल्क बढ़ाने की घोषणा की गई थी। जिसके खिलाफ लिखित आपत्ति और सुझाव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा जिला कलेक्टर को दी गई। बावजूद उस पर विचार नहीं किया गया। इसके खिलाफ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मिर्जापुर ने एक अगस्त को उपनिबंधक कार्यालय सदर में ताला जड़ दिया था। जिससे रजिस्ट्री कार्य पिछले चार दिनाें से बंद था।
इसको गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, रजिस्ट्रार एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बिहारी प्रसाद, सचिव राजकुमार पांडेय की मौजूदगी में सोमवार को बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि बढ़े सर्किल रेट को कम करते हुए मात्र दस प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। इस पर अधिक्तगण मान गए और कार्यालय में लगाए गए ताले को खोल दिया। मंगलवार से रजिस्ट्री कार्यालय में कार्य शुरू हो जाएगा। बैठक में पूर्व अध्यक्ष कृपाशंकर मिश्रा, पूर्व सचिव लालजी सिंह, विनोद सिंह, गुलाब अंबेड, रूद्र प्रकाश गिरी, दिनेश श्रीवास्तव, रामसागर, काशीनाथ सिंह, जशंकर श्रीवास्तव आदि रहे।