{"_id":"62-129876","slug":"Mirzapur-129876-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीश्री रविशंकर का मनाया गया जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीश्री रविशंकर का मनाया गया जन्मोत्सव
Mirzapur
Updated Thu, 15 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नारघाट स्थित श्याम वाटिका में व्यक्ति विकास केंद्र आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रवि शंकर का जन्मोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बालकृष्ण और रजनी गुप्ता ने गुरु पूजा कर की। कार्यक्रम में सभी भक्तों को मोबाइल योगा और नाड़ी शोधन करना सिखाया गया तथा ध्यान के महत्व को बताया। भक्तों को गुरुजी के आवाज में फुलमून मेडिटेशन कराया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए लायंस स्कूल की प्रधानाचार्या शैल तिवारी ने आर्ट आफ लिविंग के शुरुआत के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गुरुजी का सानिध्य मीरापुर के लोगों को 2003 और 2011 में प्राप्त हुआ। जिसमें से आज 20 प्रशिक्षक आए हैं। यहां पर प्राकृतिक कृषि, नि:शुल्क विद्यालय चलाए जा रहे है। जिससे काफी लोग लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम में व्यक्ति विकास केंद्र द्वारा 158 देशों में चलाए जा रहे कार्यों के प्रोजेक्ट पर बनी फिल्म दिखाई गई। इस अवसर डा. साधना जायसवाल, कमलेश, संजीव केशरी, राजेंद्र, अनिल, विनोद कुमार, उत्कर्ष, डा. तपन, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन