{"_id":"62-124528","slug":"Mirzapur-124528-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में रोडवेज 25 अतिरिक्त बसें चलाएगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में रोडवेज 25 अतिरिक्त बसें चलाएगी
Mirzapur
Updated Sun, 16 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। वासंतिक नवरात्र में विंध्याचल में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की मिर्जापुर डिपो की ओर से 25 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। उनको चलाने के लिए निगम द्वारा सारी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। 31 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र के पहले दिन से ही बसें चलने लगेंगी।
परिवहन निगम की मिर्जापुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके उपाध्याय ने बताया कि 31 मार्च से आरंभ हो रहे वासंतिक नवरात्र मेले में 25 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। मेले के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए विंध्याचल रोडवेज व मिर्जापुर रोडवेज परिसर की चाक-चौबंद व्यवस्था भी की जाएगी। बताया कि रोडवेज कि 41 बसें तथा अनुबंधित की 33 बसें वाराणसी, इलाहाबाद, जौनपुर, सोनभद्र, कानपुर, गोरखपुर, लखनऊ चलाई जा रही हैं। नवरात्र मेले के दौरान चलाई जाने वाली 25 अतिरिक्त बसों में से 20 वाराणसी रूट पर तथा पांच बसें इलाहाबाद रूट पर संचालित की जाएंगी। नवरात्र मेले के दौरान विंध्याचल रोडवेज में अतिरिक्त कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। विंध्याचल स्थित रोडवेज यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर जल निगम के टैंकर से पेयजल की सप्लाई की जाएगी।