फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मिर्जापुर-हरियाणा की टीम बनी विजेता

मिर्जापुर-हरियाणा की टीम बनी विजेता

Mon, 23 Dec 2013 05:44 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Mon, 23 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। सीबीएसई नेशनल हैंडबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रविवार को अंडर-14 बालक/बालिका वर्ग में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल और अंडर-19 बालक/बालिका वर्ग में शाह सतनाम जी ब्वायज/गर्ल्स स्कूल, सिरसा, हरियाणा की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

नगर के लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के कोर्ट पर रविवार को अंडर-14 बालक/बालिका और अंडर-19 बालक/बालिका टीमों के बीच फाइनल मैच खेले गए। मैच का शुभारंभ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इलाहाबाद रीजन के असिस्टेंट सेक्रेटरी रनबीर सिंह ने फीता काटकर किया। पहला मैच अंडर-14 बालिका वर्ग में डैफोडिल्स स्कूल की टीम और जनदीप स्कूल, कर्नाटका के बीच हुआ। डैफोडिल्स की टीम विपक्षी टीम को हराकर 09-02 से चैंपियन बनी। इसी प्रकार अंडर-14 बालक वर्ग में डैफोडिल्स की टीम का मुकाबला जेपी विद्या मंदिर अनूप शहर से हुआ। डैफोडिल्स की टीम विपक्षी टीम को 22-16 से हराकर चैंपियन बनीं। अंडर-19 बालिका वर्ग में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल, सिरसा, हरियाणा का सामना सवाई मान सिंह स्वरूप, जयपुर की टीम से हुआ। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की टीम 19-08 से विजेता घोषित हुई। अंडर-19 बालक वर्ग में खालसा एकेडमी श्री गंगानगर और शाह सतनाम जी ब्वायज स्कूल, सिरसा हरियाणा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। अंत में शाह सतनाम जी ब्वायज स्कूल, सिरसा, हरियाणा की टीम 41-21 से विजेता घोषित हुई। सभी विजेता टीमों के खिलाडि़यों को कप, मेडल, शील्ड और प्रमाण-पत्र दिया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीबीएसई के वाइस चेयरमैन प्रीतम सिंह ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान स्कूल की चेयरपर्सन डा. टी भाटिया, डायरेक्टर अमरदीप सिंह व अपराजिता सिंह, प्रधानाचार्य कंचन श्रीवास्तव सीबीएसई आब्जर्वर त्रिलोक सिंह चौधरी, चीफ रेफरी संजय राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट
डैफोडिल्स स्कूल की टीम ने रचा इतिहास
मिर्जापुर। हैंडबाल टूर्नामेंट की मेजबानी करते हुए डैफोडिल्स की अंडर-14 बालक/बालिका वर्ग की दोनों टीमें नेशनल चैंपियन बनीं। फाइनल में डैफोडिल्स की अंडर-14 बालक वर्ग का मुकाबला जेपी विद्या मंदिर अनूप शहर की टीम से हुआ। आधे समय तक डैफोडिल्स ने 13 गोल कर दिए थे जबकि विपक्षी टीम छह गोल ही कर पाई थी। मैच के अंत तक डैफोडिल्स ने 22-16 से चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। टीम के कैप्टन सत्यम दूबे, कोच राकेश शर्मा और मैनेजर रविंद्र पाल रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग में डैफोडिल्स स्कूल की टीम का मुकाबला जनदीप स्कूल कर्नाटका से हुआ। मैच के अंत तक विपक्षी टीम केवल दो गोल पाई थी जबकि डैफोडिल्स की टीम ने नौ गोल किए और फाइनल मैच जीतकर चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमा लिया। टीम की कैप्टन कविता ने पांच, अपराजिता और सरिता ने दो-दो गोल किए। कोच राकेश शर्मा व मैनेजर रविंद्र पाल रहे। स्कूल की चेयरपर्सन डा. टी भाटिया, डायरेक्टर अमरदीप सिंह व अपराजिता सिंह, प्रधानाचार्य कंचन श्रीवास्तव ने इस जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कोच, मैनेजर व खिलाडि़यों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच पुरस्कार वितरण
मिर्जापुर। नगर के लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के आडिटोरियम में रविवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने रंगारंग प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया। समारोह के मुख्य अतिथि सीबीएसई के वाइस चेयरमैन प्रीतम सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान स्वागत गीत और शास्त्रीय समूह गायन से वातावरण अनुगुंजित हो उठा। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने विजेता टीमों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया। उन्होंने अंडर-14 की विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया। रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाें में भांगड़ा नृत्य के साथ ही कृष्णावतार नृत्य नाटिका ने सबका मन मोह लिया। बच्चों द्वारा आसन करते हुए पिरामिड बनाया गया, जिसकी दर्शकाें ने तालियां बजाकर सराहना की। अंडर-19 के विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए विशिष्ट अतिथि रबवीर सिंह ने खेल और पढ़ाई का महत्व समझाया। अंत में डायरेक्टर अमरदीप सिंह व अपराजिता सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य कंचन श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इनसेट
सीबीएसई नेशनल हैंडबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैचों का परिणाम
श्रेणी विजेता टीम स्कोर
अंडर-19 बालक शाह सतनाम जी ब्वायज स्कूल 41
सिरसा, हरियाणा
अंडर-19 बालिका शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल 19
सिरसा, हरियाणा
अंडर-14 बालक डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल 22
मिर्जापुर
अंडर-14 बालिका डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल 09
मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed