{"_id":"62-115726","slug":"Mirzapur-115726-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से युवक की हत्या करके फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से युवक की हत्या करके फेंका शव
Mirzapur
Updated Sat, 07 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर पोखरी गांव निवासी एक युवक के चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। शव घर से सौ मीटर की दूरी पर स्थित एर्क इंट भट्ठे में फेंक दिया गया। खबर लगते ही शुक्रवार की सुबह इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। गुस्साए ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक लाश को उठाने नहीं दिया। सीओ नगर सच्चिदानंद और शहर कोतवाल सुनील दत्त दूबे के समझाने बुझाने पर लोग शांत हुए, तब पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार आशनाई के चलते युवक की हत्या हुई है। मां फुलपत्ती देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी बसंत बिंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जलालपुर पोखरी गांव निवासी मुसई बिंद (36) पुत्र बिग्गड़ मुंबई में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था और शुक्रवार की सुबह मुंबई जाने वाला था। युवक की मां के अनुसार मुसई रात दो बजे उठा और अटैची में कपड़े आदि सामान रख लिए और शौच जाने की बात बताते हुए निकल गया।
इसके बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह छह बजे कुछ ग्रामीण शोर मचाते आए और मुसई की लाश भट्ठे में फेंकने की जानकारी दी। लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह, सीओ नगर सच्चिदानंद, क्राइम ब्रांच के प्रभारी विनोद यादव, शहर कोतवाल सुनील दत्त दूबे समेत फतहां चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपियाें की गिरफ्तारी होने पर ही लाश को ले जाने देने की जिद की। अधिकारियाें के समझाने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
पुलिस का दावा, आशनाई में हुई हत्या
पुलिस के अनुसार जलालपुर गांव निवासी मुसई का गांव के ही एक ट्रक चालक की पत्नी से अवैध संबंध था। कई बार पकड़े जाने पर ट्रक चालक ने मुसई को मना भी किया था लेकिन वह नहीं माना। मुंबई से आने के बाद भी वह लगातार महिला से मिलता रहा। इसकी जानकारी होने पर चालक ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच ली। गुरुवार की रात 11 बजे से वह मुसई की तलाश कर रहा था।
हथियार बरामद
घटनास्थल से कुछ दूरी पर हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश करते हुए डाग स्क्वायड पहुंचा और कटवासा बरामद कराया। इसके बाद जलालपुर गांव से होते हुए मेन सड़क पर पहुंचकर लौट आया। इससे पुलिस अधिकारियाें को अनुमान है कि हत्यारोपी वारदात को अंजाम देने के बाद जलालपुर गांव से होते हुए भाग निकले।