{"_id":"62-114460","slug":"Mirzapur-114460-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के प्रस्तावित कार्यों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के प्रस्तावित कार्यों की जांच शुरू
Mirzapur
Updated Sat, 23 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सांसद बाल कुमार पटेल की ओर से जिले में डेढ़ करोड़ की लागत से प्रस्तावित 45 कार्यों को कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्थलीय जांच शुरू कर दी गई है। कार्याें के सत्यापन के लिए जिला प्रशासन ने ब्लाकवार अधिकारियों की बाकायदा टीम गठित की है। टीम स्थलीय निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट जिले के उच्चाधिकारियों को सौंपेगी।
सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजनांतर्गत विकास संबंधी कार्य कराए जाने हैं। संासद बाल कुमार पटेल की ओर से डेढ़ करोड़ रुपये के 45 कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इसमें बिजली, सीसी रोड व विद्यालयों में कमरे बनवाने सहित कई कार्य प्रस्तावित हैं। सांसद द्वारा प्रस्तावित कार्य को कराने से पहले जिला प्रशासन स्थलीय निरीक्षण कराने में जुट गया है। इसके लिए जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने ब्लाकवार जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित की है। कोन ब्लाक में प्रस्तावित कार्य का सत्यापन उपायुक्त स्वरोजगार व सिरसी बांध प्रखंड के सहायक अभियंता राममूर्ति यादव द्वारा किया जाएगा।
सिटी ब्लाक में होने वाले कार्यों का सत्यापन पीडी डीआरडीए व लघुडाल नहर प्रखंड के सहायक अभियंता रामभजन तथा हलिया ब्लाक में जिला पंचायत राज अधिकारी व लोनिवि. निर्माण खंड दो के सहायक अभियंता चंद्रशेखर सिंह करेंगे। वहीं पटेहरा ब्लाक में जिला समाज कल्याण अधिकारी व लोनिवि. निर्माण खंड दो के सहायक अभियंता पन्नालाल, राजगढ़ ब्लाक में जिला उद्यान अधिकारी व लोनिवि. प्रा. खंड के सहायक अभियंता जेपीएन पांडेय द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
छानबे ब्लाक में होने वाले कार्यों का सत्यापन जिला सहायक निबंधक सहकारिता व जलनिगम के सहायक अभियंता कमलेश, पहाड़ी ब्लाक में जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी व लघु सिंचाई के सहायक अभियंता जीसी श्रीवास्तव करेंगे। वहीं जमालपुर ब्लाक में जिलापूर्ति अधिकारी व यूपी एग्रो के सहायक अभियंता रामजी उपाध्याय, नरायनपुर ब्लाक में जिला कृषि अधिकारी व नहर प्रखंड के सहायक अभियंता हरिद्वार सिंह करेंगे।
लालगंज ब्लाक के कार्यों का सत्यापन पीडी डीआरडीए व जलनिगम के सहायक अभियंता श्यामबहादुर श्रीवास्तव, मझंवा ब्लाक के कार्यों का सत्यापन जिला विद्यालय निरीक्षक व लोनिवि. नि.खंड प्र.पं. सहायक अभियंता राजीव नंदन लाल द्वारा किया जाएगा। जबकि सीखड़ ब्लाक के कार्यों का सत्यापन परियोजना अधिकारी नेडा और लोनिवि. निर्माण खंड दो के सहायक अभियंता चंद्रशेखर सिंह करेंगे।