फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   972 accused to get relief in 375 cases filed

दर्ज 375 मुकदमें में 972 अभियुक्तों को मिलेगी राहत

Sun, 14 Feb 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
972 accused to get relief in 375 cases filed
मिर्जापुर। कोरोना संक्रमण के दौरान जिले में जिन लोगों के ऊपर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। उनके लिए राहत भरी खबर आई है। शासन ने दर्ज मुकदमे को निरस्त करने का आदेश दिया है। मुकदमा निरस्त होने से जिले के 972 लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण शुरु होने के बाद अप्रैल से जून माह माह लॉकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन के दौरान बेवजह बाहर घुमने, दुकान खोलने, बेवजह भीड़ इकट्ठा करने पर पर पाबंदी थी। इस दौरान पुलिस सड़कों गश्त कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करती थी। लॉकडाउन के दौरान 188 महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा था। इस दौरान पूरे जिले में 375 मुकदमा दर्ज किया गया। 375 मुकदमें में 972 लोगों पर धाराएं लगाकर कार्रवाई की गई। महामारी एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद लोग परेशान थे। महामारी एक्ट के तहत जेल और जुर्माने का प्रावधान था। मुकदमा दर्ज हाने के बाद लोगों को इसका डर सता रहा था। लोगों का यह भी कहना था कि उन्होंने जानबुझ कर लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं किया था। मजबूरी के चलते उनको नियमों का उल्लंघन करना पड़ा था। वहीं कुछ लोगों का आरोप था कि वह नियमों के तहत थे, पर पुलिस ने उनके खिलाफ महामारी का मुकदमा दर्ज कर दिया। कुछ दुकानदारों का कहना था कि दुकान के पीछे उनका घर था। मजबूरी में दुकान खोले थे उनके ऊपर मुकदमा दर्ज हो गया। सरकार ने मुकदमा हटाने का आदेश दिया है। इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शासन से लॉकडाउन के दौरान दर्ज मुकदमें को निरस्त किए जाने की जानकारी मिली है। जैसे ही आधिकारिक पत्र आ जाएगा। उसके बाद थानों से आख्या मंगाकर नियमानुसार मुकदमें को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed