{"_id":"6585cf4bf4740a24700bce58","slug":"96-mla-rinki-kol-participated-in-kalash-yatra-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-10131-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कलश यात्रा में शामिल हुईं छानबे विधायक रिंकी कोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कलश यात्रा में शामिल हुईं छानबे विधायक रिंकी कोल
विज्ञापन
लालगंज। विधायक रिंकी कोल शुक्रवार को रामकथा के लिए आयोजित कलश यात्रा में शामिल हुईं। वह दुबार कला हनुमान मंदिर परिसर से लालगंज पतार कला स्थित बढ़ौना बाबा मंदिर के लिए आयोजित सात दिवसीय रामकथा के पहले दिन कलश यात्रा में हजारों ग्रामीणों के साथ शामिल हुई। इस तीन किलोमीटर की कलश यात्रा में बाजारवासियों और ग्रामीणों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया और जयकारे लगाए।
पुलिस बल की देखरेख में बढ़ौना बाबा की कलश यात्रा में विधायक के अलावा पूर्व प्रमुख जय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमन सिंह, पूर्व प्रमुख नीरज सिंह, ग्रामीण, भक्तों व बाजारवासियों के साथ कलश यात्रा में जयकारे लगाते हुए धर्म की जय बोल रहे थे। डीजे बाजे के साथ कलश यात्रा में मंत्रोच्चार कर रहे बाल संत संजय महाराज के साथ राहुल गौड़, अरविंद जायसवाल, सरवन पांडे, रविंदर, विनोद, रवि जायसवाल, दीनदयाल मौर्य, श्याम सिंह, शिव साहब लाल अग्रहरि व आधा दर्जन विद्यालयों के छात्र-छात्राएं कलश लेकर निकले थे। सांस्कृतिक और नैतिक चेतना विकसित करने के लिए निकली कलश यात्रा में विद्यालय संचालक अपने-अपने विद्यालयों के बच्चों के साथ शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ यातायात और व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।