{"_id":"5c7ec4adbdec222dc912f0e0","slug":"91551811757-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्रई माइनर की हुई नापजोख, खुशी से चहके ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्रई माइनर की हुई नापजोख, खुशी से चहके ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के टांडा फाल से निकली हर्रई माइनर की पुनरोद्घार के लिए नाप-जोख कराई गई। मंगलवार को जैसे ही यह खबर वंदेमातरम ग्रुप के सदस्यों को मालूम हुआ कार्यकर्ता खुशी से चहक पड़े। संगठन प्रमुख संपूर्णानंद के नेतृत्व ग्रामीण थिरकते हुए एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर बधाई दी।
ब्रिटिश शासनकाल में बनी टांडा फाल से निकली हर्रई माइनर के जीर्णोद्घार की मांग किसानों द्वारा लंबे अर्से से की जा रही थी। इस माइनर के सहारे दर्जनों गांवों के किसानों की खेती होती थी। रख-रखाव के अभाव में निष्प्रयोज्य बनी माइनर व किसानों के सिंचाई समस्या को देखते हुए वंदेमातरम संगठन प्रमुख द्वारा समय-समय पर न सिर्फ मांग किया गया बल्कि जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन व प्रदर्शन किया गया। जिला पंचायत सदस्य फूलमति देवी द्वारा कृषि मंत्री दरबार तक मामले को पहुंचाया गया। तमाम प्रयास के बाद संबंधित विभाग के निर्देश पर अवर अभियंता सुरेशचंद यादव टीम संग मंगलवार को पहुंचकर हर्रई नहर की नापजोख कराई। टांडाफाल से निकली हर्रई माइनर की जगह-जगह हुए नापी से हरिश्चंद, विजय प्रताप, अखिलेश बिंद, सहबान खान, देवसरन, दिनेश चौधरी, विनोद बिंद, पंकज दुबे, निराला दुबे, चंद्रशेखर, माया, जयराम पाल, राजीवन, सत्येंद्र मौर्य, रामसूरत बिंद, दिनेश यादव आदि ने नापी कराए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।
बाणसागर परियोजना अंतर्गत हर्रई नहर का पुनरोद्घार लगभग ढाई करोड़ रुपए से कराया जाएगा। जिसके लिए नापी कराई जा रही है, जो अगले वित्तीय वर्ष तक पूरा कर दिया जाएगा। - सुरेशचंद यादव, अवर अभियंता