{"_id":"5b5cbcf74f1c1bb24b8b5879","slug":"91532804343-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का कनेक्शन काटने गए तो महिला ने लगा दिया छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का कनेक्शन काटने गए तो महिला ने लगा दिया छेड़खानी का आरोप
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने शनिवार को थाने में बिजली विभाग के कर्मचारियों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा गांव के प्रधान को बुलाया। पूछताछ के करीब दो घंटे बाद समझौता हो गया।
ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने बिजली चोरी की शिकायत की थी। इसके बाद बिजली विभाग की टीम शनिवार की दोपहर तीन बजे चेकिंग करने गई थी। सभी व्यक्ति घर के बाहर थे जबकि एक कर्मचारी छत पर चढ़कर केबिल काट रहा था। इसी दौरान गृहस्वामी की पत्नी आंगन में स्नान कर रही थी। उसने कर्मचारी को देखते ही शोर मचाना शुरू कर दिया। कहा कि एक व्यक्ति उसके घर में घुसकर छेड़खानी कर रहा है। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी वहां से चले गए। कुछ देर बाद महिला थाने पहुंची और बिजली विभाग के कर्मचारियों के विरुद्घ छेड़खानी के आरोप में तहरीर दे दी। आरोप लगाया कि उसके छत पर अंजान व्यक्ति चढ़कर उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने बिलजी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा गांव के प्रधान को बुलाया। पूछताछ करने के बाद दोनों पक्षों ने सुलह समझौता कर लिया।