फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   स्ताहाल है सांसद आदर्श गांव बगहीं की सड़कें

स्ताहाल है सांसद आदर्श गांव बगहीं की सड़कें

Mon, 04 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
स्ताहाल है सांसद आदर्श गांव बगहीं की सड़कें

विज्ञापन
कैलहट। सांसद अनुप्रिया पटेल के गोद लिए गए गांव बगही प्रकाश और पेयजल की समुचित व्यवस्था हुई है लेकिन डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी गांव की सड़कें खस्ताहाल है। लगभग एक वर्ष पूर्व से बन रहे 270 मीटर सीसी रोड का निर्माण आज तक नहीं हो सका है जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। प्राथमिक विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया गया है जहां अत्याधुनिक किचन, शौचालय बना है। पेयजल के लिए आरओ मशीन लगी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने नरायनपुर ब्लॉक के बगही गांव को लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व गोद लिया था। उसके बाद से गांव के विकास के लिए 270 मीटर सीसी रोड के निर्माण का कार्य, 500 मीटर तारकोल की सड़क का कार्य और 100 मीटर सीसी रोड प्रारंभ कराया गया, जो लगभग 11 महीने बीत जाने के बाद भी पूर्ण नहीं कराया जा सका है। हांलाकि गांव में बिजली और पेयजल की व्यवस्था कराई जा चुकी है और लगभग हर घर में शौचालय बनवाया जा चुका है। ग्रामीणों को पेयजल देने के लिए गांव में दो ओवरहेड टैंक और 30 हैंडपंप लगे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण बगही गांव की सड़कें हर वर्ष खराब होती रहती हैं। सांसद निधि से आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीण आनंद सिंह ,जनमेजय, धनेश सिंह, अजित कुमार, इंद्रेश, मिथिलेश सिंह, संतोष सिंह, अशोक ने प्रस्तावित कार्यों को जल्द पूर्ण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधान राजेश सिंह ने कहा कि सांसद के गोद लेने के बाद गांव में विकास कार्यों में तेजी आई है। हालांकि सड़क निर्माण का कार्य अत्यंत धीमा होने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। बताया कि गांव की मुख्य सड़क पर लगे पत्थरों की जगह गिट्टी के रोड के निर्माण का प्रस्ताव दिया जा चुका है, जिसे भी जल्द ही बनवाने का आश्वासन मिला है।- राजेश सिंह, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि नरायनपुर ब्लॉक के बगही गांव को गोद लिया गया है। गांव के विकास का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत पेयजल व प्रकाश की व्यवस्था की गई है। गांव में सीसी रोड बनाने का प्रस्ताव दिया जा चुका है। जल्द ही सड़क दुरुस्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed