फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   केंद्रीय मंत्री ने जनता दरबार लगा सुनी समस्याएं

केंद्रीय मंत्री ने जनता दरबार लगा सुनी समस्याएं

Sun, 25 Mar 2018 11:11 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने जनता दरबार लगा सुनी समस्याएं
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को भरूहना स्थित अपने संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली कटौती, पेयजल संकट, जर्जर सड़क और खराब स्वास्थ्य सुविधाओं का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इलाहाबाद से मिर्जापुर से जुड़े पाली से हरगढ़ बाजार मार्ग बनवाने की मांग की। कहा कि पाली ग्रामसभा छानबे से हरगढ़ बाजार मार्ग लगभग तीन किलो मीटर तक सड़क पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो चुकी है। नवीन मंडी स्थल जंगी रोड़ के व्यापारियों ने भोलानाथ सोनकर की अगुवाई में लोगों ने व्यापारियों का उत्पीड़न करने की शिकायत की। कहा कि मंडी सचिव जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। व्यापारी वर्ष 1999 से लाइसेंस लेकर अबतक काम करते चले आ रहे हैं। सन 2009 में व्यापारियों को 70 दुकानों का आवंटन नीलामी के तहत शेड नं0-1 व 2 की तरफ कर दिया गया है, जिसके बाद भी हम लोगों को अपनी दूकान में शिफ्ट नहीं कराया गया। सन 2009 से अब तक निरंतर किराया लिया जाता रहा है। कहा कि मंडी सचिव की ओर से व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। जनता दरबार में जिले के क्षेत्रों में पानी की समस्या उठी। केंद्रीय मंत्री ने समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। जनता दरबार में मुख्य रूप से अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह पटेल, डा. शिव प्रसाद विश्वकर्मा, रामलोटन बिंद, त्रिलोक सिंह, मेघनाथ पटेल, उदय पटेल, संजय उपाध्याय, डा. अनिल सिंह पटेल, डा. एसपी पटेल, नितिन विश्वकर्मा, राजकुमार, राधेश्याम पटेल, दिनेश्वर सिंह, अभिषेक पटेल, गोपाल दास शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed