{"_id":"5a356c354f1c1b9f678c1c0a","slug":"91513450549-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने किया बदेवरानाथ बाबा का दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने किया बदेवरानाथ बाबा का दर्शन
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिगना। बदेवरा नाथ स्थित प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर बाबा बदेवरा नाथ पर पौष त्रयोदशी मेले के दूसरे दिन हजारों भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। भोर से ही भक्तोें की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी। इस दौरान भक्तों के हर हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। मेले में आए श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन के बाद प्रसाद व अन्य सामानों की खरीदारी की। सुरक्षा व्यवस्था में महिला आरक्षी समेत पुलिस बल लगा रहा।
मेले में भक्तों ने प्रसाद, माला फूल, मिठाई, पुस्तकें, मिट्टी के बर्तन, घरेलू सामानों एवं सौंदर्य प्रसाधन वस्तुओं की खरीददारी की। बच्चों ने झूल कर आनंद उठाया। मेले की देखभाल में गांव के नवयुवक भी लगे रहे। मेला व्यवस्था में बबलू चौबे, राकेश शुक्ला, मिस्टर, शोएब आदि लगे रहे। बाबा का दर्शन करने के बाद मान्यता के अनुसार भक्तों ने भस्म लगाया। लोग बीमारियों से छुटकारे की कामना से बाबा की भस्म लगाते हैं। मेले में इलाहाबाद, भदोही, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, कौशांबी जिलों से आए भक्तों ने बाबा का दर्शन-पूजन किया।