{"_id":"5a21a9934f1c1b156b8b9b4c","slug":"91512155539-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के धक्के से एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के धक्के से एक की मौत, एक घायल
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अदलहाट। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित पथरौरा मिल पर शुक्रवार की शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची अदलहाट पुलिस ने घायल को स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। साथ ही शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक चालक गिरफ्तार करते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
बताया जाता है कि अहरौरा थाना क्षेत्र के बसाढ़ी ग्राम निवासी बिहारी पटेल व रामेश्वर पटेल एक बाइक पर सवार होकर अदलहाट क्षेत्र के समदपुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में जा रहे थे। वे ज्यों ही इमिलिया चट्टी - अदलहाट मार्ग से पथरौरा मिल पर बाइक से मेनरोड पर मुड़ ही रहे थे कि सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे रामेश्वर पटेल (50) की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई जबकि बिहारी पटेल 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को चिकित्सालय भेजवाया।