फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सरकारों के गलत नीतियों के कारण किसान आत्म हत्या को विवश

सरकारों के गलत नीतियों के कारण किसान आत्म हत्या को विवश

Sat, 16 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
सरकारों के गलत नीतियों के कारण किसान आत्म हत्या को विवश

विज्ञापन
मिर्जापुर। अनगढ़ रोड स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल संस्थान में भारतीय किसान सेना के स्थापना दिवस पर किसान पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारी व किसान नेता शामिल रहे। इस दौरान वक्ताओं ने राजनीतिक दल बनाने का प्रस्ताव रखा।

भारतीय किसान सेना के अध्यक्ष रामराज पटेल ने कहा कि भारतीय किसान सेना आने वाले लोकसभा व विधान सभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि छह माह में भारतीय किसान संगठन का प्रदेश क सभी जिलों में बना लिया जाएगा। पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 वर्षों के बाद भी किसानों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आज तक किसानों के उपज मूल्य निर्धारण नीति नहीं बना, जिसके कारण किसानों को अपना अनाज कौड़ियों के भाव बेचना पड़ता है। देश में लगभग 70 फीसदी किसान रहते हैं। लेकिन किसी भी राजनीतिक दल ने किसानों के विकास के बारे में कोई ठोस कदम नही उठाया। जिसके कारण किसान आज भुखमरी के कगार पर खड़ा है और आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि अब किसान संगठित होकर प्रदेश व केंद्र सरकार में अपनी सरकार बनाएंगे। सरकार बनने पर किसानों को पांच हजार रुपया पेंशन,मुफ्त बिजली, किसान की बेटियों की शादी के लिए एक लाख का अनुदान व बेटों को मुफ्त टेक्निकल शिक्षा, खाद पर 50 प्रतिशत छूट एवं कृषि यंत्र लागत मूल्य पर दिए जाएंगे। रामबली पटेल ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीब और गरीब होता चला गया व अमीर अमीर बनता चला गया। भ्रष्टाचारिता व तानाशाही बढ़ती जा रही है। किसान पंचायत में राजीव कृष्ण, गोपाल मौर्या, महेश चौहान, जामिन खां, विरेंद्र पटेल, महेंद्र पटेल, भोला नाथ शर्मा, रामभजन पटेल, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता लाल मनी पटेल व संचालन सुरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed